Kannauj News: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत सुर्सी बाजार के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, नितिन पुत्र अजयपाल निवासी कछियाना सुर्सी और रामजी पुत्र शिवपाल निवासी सुर्सी एक ही बाइक से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर से मकनपुर जा रहे थे। वहीं गोलू पुत्र चांद बाबू निवासी कछियाना सुर्सी दूसरी बाइक से मकनपुर से अपने घर लौट रहा था। सुर्सी बाजार के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.