Kannauj News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित पक्के ताल के पास जीटी रोड हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी बलवीर (35) पुत्र रामप्रकाश जाटव शुक्रवार को सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। रात करीब 10 बजे वह मुकेश पुत्र सोनेलाल के साथ बाइक से छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अकबरपुर गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.