कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पंचायत समधन के मोहल्ला आजाद नगर में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबने से परिवार को काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के मलबे में कोई नहीं दबा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ला आजाद नगर निवासी साजिद पुत्र ताहिर हुसैन का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गया था। शुक्रवार को अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इससे घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिससे परिजन हादसे के बाद काफी परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक बारिश के कारण मकान की दीवारें ...