कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिसैनेपुर्वा गांव में खेलने गया किशोर अचानक गायब हो गया था। तीसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लग सका। पुलिस भी अंधेरे में तीर चला रही है। परिजनों ने भ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। बिसैनेपुर्वा गांव निवासी वीरेन्द्र राजपूत का 11 वर्षीय अर्जित गांव के बाहर खेलने गया था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी अर्जित का पता नहीं लगा। जिसपर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने भी लापता किशोर को ढूंढ नहीं सकी। जिससे परिजन बेचैन दिखाई पड़ रहे हैं। उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। परिजनों के डांटने को लेकर किशोर घर से चला गया था। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तिर्वा कस्बे में उसे देखा गया था। पुलिस त...