Kannauj News: तीन साल से लंबित विरासत पर डीएम सख्त, तहसीलदार को लगाई फटकार
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: तिर्वा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को केवल शिकायतें सुनने तक ही प्रशासन सीमित नहीं रहा, बल्कि वर्षों से लंबित मामलों पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। तीन साल से लंबित विरासत और मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी न होने के मामलों पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई कराते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील तिर्वा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 180 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.