Kannauj News: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर कूड़ा उठाने वालों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद 25 वार्डों में से 20 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और एमआरएफ सेंटर पर कचरे के निस्तारण का काम करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना देकर बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। ईको बेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर अनु शिखा मिश्रा और राहुल सिसोदिया ने बताया कि 12 मई 2026 से उनकी कंपनी को नगर पालिका में कूड़ा उठाने और निस्तारण का ठेका मिला है। इसके तहत करीब 53 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी को प्रतिमाह 16 लाख रुपये में ठेका दिया गया है। इसमें घर-घर से कूड़ा उठाने, एमआरएफ सेंटर पर कचरे की छंटाई और कंपोस्ट बनाने का काम श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.