Kannauj News: तीन दिन से लापता अधेड़ का नाले में पड़ा मिला शव
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: तालग्राम। नगर के छिबरामऊ चौराहे स्थित मुख्य नाले में शनिवार सुबह एक मानसिक रूप से कमजोर अधेड़ का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहल्ला गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय नौशाद खान उर्फ नन्हे पुत्र जब्बार खान के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने मुख्य नाले में शव उतराता देखा तो आसपास भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को नाले से बाहर निकलवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नौशाद मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। वह पहले भी कई-कई दिनों तक घर से गायब हो जाता था, इसलिए परिवार को शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.