Kannauj News: तीन दिन से मिघौली अस्पताल की बिजली गुल
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम पंचायत मिघौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से अस्पताल में रखी वैक्सीन के सुरक्षित रखरखाव को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। पीएचसी के डॉ.आदर्श तिवारी व फार्मासिस्ट उमेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। डॉक्टर ने बिजली विभाग के जेई वीरबहादुर सिंह से भी समस्या के समाधान की बात की, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आरोप है कि जेई ने अपने स्तर से ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था करने को कहा। बिजली न होने से अस्पताल में दिन में भी अंधेरा रहता है। गर्मी से परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.