Kannauj News: तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने की चेतावनी, नहीं तो वेतन रोकने के साथ कार्रवाई
कन्नौज, सितम्बर 13 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। ग्राम पंचायत गदनापुर काजी में विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने के मामले में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को अंतिम चेतावनी जारी की है। पत्र में तीन दिन के भीतर वांछित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर सितंबर 2026 का वेतन रोकने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर साहू की ओर से 11 सितंबर को जारी पत्र में ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह पाल को संबोधित करते हुए कहा गया है कि ग्राम पंचायत गदनापुर काजी निवासी विपिन चंद्र पुत्र बांकेलाल की शिकायत पर विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख जांच के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। इसके लिए कार्यालय की ओर से 16 मई, नौ जुलाई और 10 अगस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.