Kannauj News: तीन दिन के बुखार में पांच साल की बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर चौकी अंतर्गत प्यारेपुरवा गांव में तीन दिन से बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में बुधवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्यारेपुरवा निवासी प्रहलाद कुमार की पांच वर्षीय बेटी साक्षी कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ ननिहाल खालेपुरवा मेहंदीघाट गई थी। बच्ची के पिता प्रहलाद के मुताबिक तीन दिन पहले अचानक साक्षी को अचानक बुखार आ गया था। शुरू में स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर पिता प्रहलाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.