Kannauj News: तीन दशक से मरम्मत को तरसी सड़क, अंडरपास मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। तालग्राम विकासखंड की ग्राम पंचायत खाड़े देवर में पूर्वी रेलवे गुमटी अंडरपास का खस्ताहाल मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने एडीओ को ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि मार्ग का निर्माण करीब तीन दशक पहले जिला पंचायत निधि से कराया गया था। इसके बाद से सड़क की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। समय के साथ सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संगठन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.