Kannauj News: तिलपई में कार्रवाई को लेकर बढ़ा तनाव, महिलाओं ने जेसीबी के सामने जताया विरोध
कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। तिलपई गांव में अवैध निर्माण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते मंगलवार को एक बार फिर बैरंग लौटना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं समेत ग्रामीणों ने विरोध जताया। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने जेसीबी की कार्रवाई रोक दी और टीम को वापस लौटना पड़ा। इससे गांव में अवैध निर्माण को लेकर विवाद और गहरा गया है। मंगलवार देर शाम नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल और गुरसहायगंज पुलिस बल के साथ राजस्व टीम जेसीबी लेकर तिलपई पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी चलते ही वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। राजस्व टीम और पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक होने लगी। विरोध बढ़ने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.