Kannauj News: तिरंगोत्सव में बालिकाओं ने हुनर से भरा देशभक्ति का रंग
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: कन्नौज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित तिरंगोत्सव में बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा, हुनर और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने तिरंगा राखी, बैज, पोस्टर, स्लोगन, आर्ट एंड क्राफ्ट, पपेट शो, टीएलएम, देशभक्ति गीत और प्रश्नोत्तरी के साथ तिरंगा व्यंजनों के स्टॉल लगाए। तिरंगा सलाद, फ्रूट चाट, भेलपुरी, जेली और पानी के बतासे आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने बालिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला जज पामेला श्रीवास्तव ने स्टॉलों का अवलोकन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.