कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर तिर्वा तहसील क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा निजी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक मनोज शुक्ला, डीएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तोमर, राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य एसके वर्मा, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। यह...