Kannauj News: तिरंगे के सम्मान में सड़कों पर उमड़ा जोश, बाइक रैली ने दिया राष्ट्रएकता का संदेश
कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस से पहले कन्नौज में बुधवार को राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रएकता का संदेश दिया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने स्वयं बाइक चलाकर नेतृत्व किया। कलेक्ट्रेट से शुरू हुई रैली नगर पालिका, मकरंदनगर तिराहा होते हुए राजकीय संग्रहालय पहुंची। रास्ते में तिरंगे के साथ बाइक सवारों को देखकर लोगों में भी उत्साह नजर आया। रैली में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.