कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। पूरे नगर में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कन्नौज की धरती पर निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का विराट संदेश है। तिरंगे में देश के वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा समाहित है। उन्होंने कहा कि सभी को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। पूर्व सां...