Kannauj News: तालाब कब्जामुक्त कराने को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन बलराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव के नेतृत्व में सोमवार को किसानों एवं ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम खोजीपुर में सरकारी तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा सडक़ किनारे नाला निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। किसान नेताओं ने बताया कि ग्राम खोजीपुर में सरकारी तालाब पर दबंगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया गया है। तालाब की भूमि पर कब्जे के कारण बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है और पानी ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.