कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर के छिबरामऊ चौराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को प्रस्तावित प्रतिमा स्थल का नाप-जोख कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रतिमा के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। प्रतिमा स्थापित होने के बाद इस स्थल को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक, तालग्राम के नाम से जाना जाएगा। नगर पंचायत तालग्राम की ओर से प्रतिमा स्थापना के लिए प्रस्ताव पूर्व में ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विधिवत पारित किया जा चुका है।

प्रतिमा स्थल का निरीक्षण बुधवार को प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर संबंधित लोगों ने जगह की स्थिति देखी और प्रतिमा के चबूतरे के निर्माण को लेकर नाप-जोख की। इसके साथ ही स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी जु...