Kannauj News: तालग्राम को जल्द मिल सकता है शव वाहन, अंतिम संस्कार के लिए गंगा तट तक सफर होगा आसान
कन्नौज, सितम्बर 15 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत तालग्राम क्षेत्र के लोगों को अब अपनों के अंतिम संस्कार के लिए शव को गंगा तट तक ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
सुविधा की आवश्यकता क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज को पत्र भेजकर विधायक विकास निधि से नगर पंचायत तालग्राम के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। वाहन मिलने से जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए शव गंगा तट तक ले जाने में सुविधा मिल सकेगी। विधायक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत तालग्राम क्षेत्र में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए शव को गंगा जी तक ले जाने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
आर्थिक चुनौती किसी परिवार में मृत्यु होने पर परिजन को शव को गंगा तट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.