कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: ​गुरसहायगंज। नलकूप पर स्टेबलाइजर से वोल्टेज सही करते समय टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गौरियापुर निवासी 40 वर्षीय रामआसरे बाथम पुत्र रामप्रसाद नलकूप पर स्टेबलाइजर से वोल्टेज सही कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उनके हाथ और पीठ पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए। खेत स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। तिर्वा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...