Kannauj News: तहसील परिसर में डाकघर स्थापित करने की मांग
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ ने तहसील एवं न्यायालय परिसर में डाकघर स्थापित किए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील और न्यायालय परिसर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों से आते हैं, लेकिन यहां पर डाकघर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में तहसील छिबरामऊ के नाम से संचालित अतिरिक्त डाकघर बड़े डाकघर परिसर में संचालित हो रहा है, जबकि इसकी वास्तविक आवश्यकता तहसील एवं न्यायालय परिसर में अधिक है। न्यायालय से जुड़े स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नोटिस प्रेषण, न्यायालयी पत्राचार, बैंकिंग तथा डाक बचत योजनाओं सहित अनेक कार्यों के लिए अधिवक्ताओं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.