Kannauj News: तहसील परिसर में एटीएम स्थापना की मांग
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: छिबरामऊ। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के प्रशासनिक सदस्य अधिवक्ता अवनीश वर्मा ने तहसील एवं न्यायालय कचहरी परिसर में एटीएम स्थापित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील और न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी, पक्षकार एवं आम नागरिक विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से आते हैं, लेकिन परिसर में किसी भी बैंक का एटीएम उपलब्ध नहीं है। ज्ञापन में बताया गया कि नकदी निकालने के लिए लोगों को 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित एटीएम तक जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और न्यायिक कार्य भी प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस और नोटरी टिकट उपलब्ध कराने की मांग की विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.