कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के तहसील के सामने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में रखवा दिया, हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी। जिससे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला को सूचना दी गई, कि तहसील के सामने कोल्ड स्टोरेज के पास एक खेत में किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाल संजय शुक्ला घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया गया है कि शव के पास से शराब की खाली सीसी भी पड़ी मिली। वहीं कोतवाल ने ग्रामीणों को शव दिखाकर उसकी शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी शव के विषय में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ...