Kannauj News: ढाबे पर पैसों के विवाद में मारपीट, तीन युवक घायल
कन्नौज, जुलाई 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास बिधूना रोड स्थित एक ढाबे पर गुरुवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। घटना में खाना खाने पहुंचे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गुबरिया गांव निवासी शिवप्रताप कश्यप पुत्र उपदेश सिंह कश्यप अपने साथियों हिमांशु भदौरिया और रोशन ठाकुर के साथ गुरुवार देर रात ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि ढाबा संचालक अपने कुछ साथियों के साथ सरिया लेकर मौके पर पहुंच गया और तीनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। पीडि़तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकले। घटना के बाद घायलों को उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.