Kannauj News: डेंगू मरीज मिलने के बाद दो गांवों में बढ़ी निगरानी, 83 घरों का सर्वे
कन्नौज, सितम्बर 16 -- Kannauj News: कन्नौज। जलालाबाद और उमर्दा ब्लॉक के दो गांवों में डेंगू एलाइजा जांच में मरीज पाजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव अभियान तेज कर दिया है। गढ़िया कचपुरा और खामा गांव में स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कराया। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा के निर्देश पर 15 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद की ब्लॉक आरआरटी ने गढ़िया कचपुरा में शिविर लगाया। यहां 66 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 31 बुखार से पीड़ित मिले। सभी की मलेरिया आरडीटी और डेंगू एनएस-1 आरडीटी जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 16 सितंबर को सीएचसी तिर्वा की टीम ने खामा में शिविर लगाकर 17 मरीजों का उपचार किया। इनमें सात बुखार के मरीज थे। इनकी भी मलेरिया और डेंगू जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.