कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत सौरिख देहात में मंगलवार को डीसी पंचायत कानपुर मंडल प्रवीणा चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रशासक बेबी बेगम, प्रधान प्रतिनिधि सरफुद्दीन मंसूरी, एडीओ पंचायत अतुल कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव राजविक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी और ग्राम...