Kannauj News: डीपीआरओ बन सचिवों से मांगे रुपये, क्यूआर कोड भेजकर ठगी की कोशिश
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- फर्जी अधिकारी बनकर रुपये मांगने का मामला Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के नाम पर ग्राम पंचायत सचिवों और कर्मचारियों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। जालसाज अधिकारी बनकर फोन कर रहा था और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेज रहा था। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति उनके नाम और पद का इस्तेमाल कर ग्राम पंचायत सचिवों व कर्मचारियों को फोन कर रहा था। वह अलग-अलग बहाने बनाकर तत्काल रुपये भेजने का दबाव बना रहा था। इसके लिए क्यूआर कोड भी भेजा जा रहा था। कुछ सचिवों को फोन करने वाले की बातचीत और गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने वास्तविक डीपीआरओ से संपर्क कर जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.