Kannauj News: डीके स्पोर्ट्स अकादमी की बालिकाओं ने फाइनल में रचा इतिहास
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सौरिख स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में डीके स्पोर्ट्स अकादमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला डीके स्पोर्ट्स अकादमी छिबरामऊ और कन्नौज स्पोर्ट्स अकादमी के बीच हुआ। दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में डीके स्पोर्ट्स अकादमी की बालिकाओं ने दमखम दिखाते हुए मैच को 16 अंकों के अंतर से अपने नाम कर लिया। हर बार की तरह इस बार भी अकादमी की बालिकाओं ने मेहनत और टीमवर्क का परिचय दिया। कोच दुर्गेश कुमार ने कहा बारिश हो या धूप, बच्चे मेहनत हमेशा करते रहते हैं और उनका संघर्ष आज जीत के रूप में दिखा है। यह भी पढ़ें- बास्केटबॉल में बलिकाएं बनीं जोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.