कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सिकंदरपुर नगर पंचायत स्थित कान्हा गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोषमोहन अग्निहोत्री ने गौशाला पहुंचकर गोवंशों की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़, चना व मिठाई खिलाई। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने गोवंशों के लिए उपलब्ध चारा, पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केयरटेकर रंजीत से भूसा स्टॉक और चारे की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष हरिहर सिंह व अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंशों के लिए अलग पार्ट तथा नंदी गोवंश के लिए अलग पार्ट बनाया जाए। यह भी पढ़ें- Bareily News: पचौमी गोशाला में एडीएम ने किया...