Kannauj News: डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने किया नौलेश्वरधाम मंदिर का निरीक्षण
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौली स्थित प्राचीन नौलेश्वरधाम मंदिर के सौंदर्यीकरण की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर तैयार की जा रही रूपरेखा के तहत बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने मंदिर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि मंदिर के महंत हरिओम दुबे ने कुछ समय पहले डीएम से मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग की थी। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने मंदिर पहुंचकर महंत से विस्तार से वार्ता की और परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर की वर्तमान स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। महंत ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.