कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: कन्नौज। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बेहरिन में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। जिलाधिकारी स्कूल के निरीक्षण के साथ ही शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कक्षा में स्वयं बोर्ड संभालते हुए, बच्चों को पढ़ाया और भारत का नक्शा बनाकर उनसे सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक सवाल पूछे। छात्रों की ज्ञान क्षमता व आत्मविश्वास को परखा। जिलाधिकारी की ओर से पूछे गए सवालों का छात्रों ने बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिए। पूछे गए सवालों के सही उत्तर मिलने पर जिलाधिकारी ने बच्चों की खुलकर सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिज्ञासा निरंतर सीखने की आदत और आत्मविश्वास ही सफलता की मजबूत नींव है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं के गुरु बने डीए...