कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। गलियों और सड़कों पर घूम रहे कुत्तों के झुंड अब बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को दौलतपुर में कुत्तों ने छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों से कस्बे में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलने और बच्चों को अकेले खेलने के लिए छोड़ने में भी डर लगने लगा है। शनिवार शाम आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों और रास्ते से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाया। हमले में हर्ष 5 वर्ष, इजरायल 25 वर्ष, शाहिद 18 वर्ष, रहनुमा 18 वर्ष, नासिमा 50 वर्ष और रोमित 6 वर्ष घायल हो गए। कुत्तों ने इनके पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में काटकर गहरे घाव कर दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक...