Kannauj News: ठठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, दो माह में 25 लोगों को काटा
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। पिछले दो माह में कुत्तों के काटने से करीब 25 लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे हमलों से राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालात यह हैं कि कुत्तों के झुंड लोगों पर अचानक हमला कर रहे हैं। मंगलवार को आठ लोगों को काटकर घायल करने की घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। कस्बावासियों के मुताबिक, आवारा कुत्ते सड़क और गलियों में झुंड बनाकर घूमते हैं। इनके हमले का सबसे अधिक खतरा राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को रहता है। मंगलवार को कुत्तों ने दो बच्चों को बुरी तरह नोच लिया था। दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। गुरुवार को उपचार के बाद दोनों बच्चे घर लौटे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.