कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के ठठिया मंडी टोल प्लाजा पर इस बार शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिविधान से पूजा-अर्चना शुरू की है। प्रतिदिन कर्मचारी मां दुर्गा की पूजा और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के चलते टोल प्लाजा परिसर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से पूजा-पाठ और आरती की जा रही है। टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले लोग भी मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ इस दौरान टोल प्लाजा मैनेजर आनंद सिंह, कैशियर अंकित यादव, नवाब यादव, ज...