Kannauj News: ठंडा पार्टी का बच्चों ने लिया आनंद
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: चपुन्ना। भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखड़ा में शनिवार को ठंडा पार्टी का आयोजन किया गया। रेरीरामपुर में प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह तथा मुखड़ा में प्रधानाध्यापक अश्वनी दुबे एवं सहायक अध्यापक सर्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षकों को शीतल पेय व ठंडी खाद्य सामग्री वितरित की गई। प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने बच्चों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और स्वच्छता बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की, जबकि अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.