कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ में गुरुवार सुबह एक ओवरलोड स्कूल वैन और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार टड़ा रायपुर स्थित एक स्कूल की वैन क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर जा रही थी। नादेमऊ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में लगभग 20 से 22 बच्चों को ठूंसकर बैठाया गया था, जिससे दुर्घटना के समय...