Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Kannauj News: जलालाबाद। दुकान बंद कर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता को मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता की उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। जसोदा निवासी मनोज सक्सेना (45) पुत्र नंदलाल सक्सेना सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.