Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पर रिपोर्ट
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। अमोलर-गुरसहायगंज मार्ग पर ग्राम ऊंचा के पास गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय राजा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम ऊंचा निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उसका भाई राजा गुरसहायगंज से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में शराब ठेके के पास पावरट्रैक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजा की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.