Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। अलीपुर जलेसर निवासी राजेंद्र ने कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 10 जुलाई को उनका पुत्र जितेंद्र कुमार बाइक से गांव के बाहर सड़क पर आया था। तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद मोहित ने घटना देखी। आरोप है कि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। परिजन घायल को कानपुर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने पर न्यायालय की शरण ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.