कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। धनतेरस पर जिस घर में नई साइकिल आने की जहां खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही घंटे बाद मातम छा गया। पिता द्वारा लाई गई नई साइकिल चलाते समय छह वर्षीय मासूम आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के मडऩेपुर गांव निवासी अजीत कुमार शुक्रवार को धनतेरस पर अपने छह वर्षीय बेटे कृष के लिए बच्चों वाली नई साइकिल लेकर आए थे। नई साइकिल पाकर मासूम बेहद खुश था। रात करीब 8:30 बजे वह मक...