Kannauj News: ट्रेलर पलटने से तीन लेन बाधित, एंबुलेंस सवार घायल
कन्नौज, नवम्बर 23 -- एक्सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रेलर पलटने से यातायात प्रभावित Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात किलोमीटर संख्या 170 के पास ट्रक-ट्रेलर पलटने से यातायात बाधित हो गया। ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से निजी एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे चूना पाउडर के पैकेट सड़क पर बिखर गए। राहत एवं बचाव कार्य के चलते यातायात पीली पट्टी से निकाला गया। मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी चालक मनीष कुमार निजी एंबुलेंस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सोमवार रात करीब एक बजे किलोमीटर संख्या 170 के पास लेफ्ट हैंड साइड में चालक ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक-ट्रेलर ने एंबुलेंस में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.