Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया किन्तु सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन गुरसहायगंज व खुदागंज के मध्य ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। अभी तक यह नहीं साफ है कि ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आया या वह ट्रेन से गिरा है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.