Kannauj News: ट्रेन आने के समय रेलवे क्रॉसिंग के पास ई रिक्शा पलटा हादसा टला
कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर गड्ढा होने के कारण ई रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गई। रेल ट्रैक के समीप ई रिक्शा पलटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। कुछ ही पल में गुजरने वाली छपरा एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेट मैन ने जैसे तैसे क्रॉसिंग को बंद किया। रविवार की दोपहर बाद छपरा एक्सप्रेस गुजरने के लिए पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग पर गेट मैन ने क्रॉसिंग गेट बंद करने के लिए जैसे ही सायरन बजाया, तो गेट के समीप के वाहन तेजी से क्रॉस होने लगे। क्रॉसिंग का गेट ऊपर से नीचे की ओर सरकने लगा। इसी बीच क्रॉसिंग गेट के समीप सड़क के गड्ढे में एक ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा के पीछे ट्रक था, जो कि रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद होने में अवरोध उत्पन्न कर रहा था। जैसे तैसे कुछ कदम ट्रक को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.