कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: कन्नौज। कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मोटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे युवक से छह हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। युवक ने एआरटीओ कार्यालय के पास संचालित मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक पर रुपये नहीं देने पर आवेदन आगे नहीं बढ़ाने का आरोप लगाते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से शिकायत की है। डीएम ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम ने प्राथमिक पड़ताल शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी पीयूष मिश्रा ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मोटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। इसके लिए वह संबंधित मोटर ट्रेनिंग स्कूल पहुंचा। आरोप है कि वहां प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में उससे छह...