Kannauj News: ट्रांसफार्मर से तेल-क्वायल व कापर निकाल ले गए चोर, खाली बॉडी छोड़ी
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजापुर्वा गांव में चोरों ने बिजली के पोल पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया। चोर ट्रांसफार्मर से तेल, क्वायल, कापर समेत अन्य कीमती सामान निकालकर ले गए। इसके बाद ट्रांसफार्मर की खाली बॉडी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राजापुर्वा गांव निवासी विक्रमादित्य पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नलकूप पर बिजली के पोल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। चार सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। आरोप है कि चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से तेल, क्वायल, कापर और अन्य कीमती सामान निकाल ले गए।।चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.