Kannauj News: ट्रक में घुसी अर्टिगा कार, एक की मौत, पिता-पुत्र घायल
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के ओवरटेक करने के दौरान अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार राजकुमार तिवारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक और उनका पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही अर्टिगा कार एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 163.300 के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से टकरा गई। कार दिल्ली के पटेल नगर निवासी दीपक कुमार सोनी (57) चला रहे थे। उनके साथ पुत्र अंश सोनी (22) और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राजकुमार तिवारी (45) सवार थे। हादसे में राजकुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार सोनी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.