Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी घायल
कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर नगर के पूर्वी बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में कट मार दिया। हादसे में बाइक सवार महिला व उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ग्राम खजुरागढ़ निवासी ममता (34) पत्नी संजय कुमार वर्मा अपने देवर आमोद कुमार (30) पुत्र सुरेश सिंह के साथ बाइक से अपने मायके सिकंदरपुर जा रही थीं। उन्हें अपने भतीजे नितिन के जन्मदिन समारोह में शामिल होना था। दोनों जीटी रोड हाईवे पर नेहरू कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ममता और आमोद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.