Kannauj News: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। निकवा गांव में सोमवार शाम निजी कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रक मोड़ते समय उसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के निकवा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ भोला (59) पुत्र प्यारेलाल सोमवार शाम गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रक चालक वाहन को मोड़ रहा था। ट्रक मोड़ते समय अशोक कुमार उसकी चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.