Kannauj News: ट्यूब डालते समय नाक से खून बहने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा
कन्नौज, सितम्बर 11 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए मरीज के इलाज के दौरान नाक से खून बहने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बाद में वे मरीज को लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल चले गए। मामले की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है।
घटना का विवरण शुक्रवार को सौरिख क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज की नाक के रास्ते ट्यूब डालते समय असावधानी बरती गई, जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। अधिक रक्तस्राव देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.