Kannauj News: टेंपो की टक्कर से घायल युवक की कानपुर में मौत
कन्नौज, नवम्बर 19 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। मामा के घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन बाद दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के पछायपुरवा गांव निवासी सुखवीर 22 वर्ष पुत्र सिपाई लाल ग्वालियर में वाहन चलाने का काम करते थे। दीपावली पर वह घर आए हुए थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से कन्नौज जिले के कक्करहा गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुजान सराय रोड पर एक दुकान के पास रुककर गुटखा खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.